जय राम ठाकुर ने कहा कि 1100 हेल्पलाइन नम्बर को पूरे प्रदेश में
प्रचारित किया जाएगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस नम्बर से परिचित हो सके और
इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। उन्होंने सभी मंत्रियों, निर्वाचित
प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री सेवा
संकल्प हेल्पलाइन-1100 का भरपूर प्रचार करें। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन
सप्ताह के छः दिन प्रातः 7 बजे से सायं 10 बजे तक कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को पूरा राष्ट्र 14
सितम्बर से 20 सितम्बर, 2019 तक ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अवसर पर यह हेल्पलाइन राज्य के लोगों के
लिए एक उपहार है।
सूचना, प्रौद्योगिकी एवं कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल
मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक, किसी भी स्थान से अपने
मोबाइल से इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिसका निपटारा शीघ्र
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी
कार्यवाही अमल में लाएगी, जो लोगों की शिकायतों के निपटारे में विलम्ब के
लिए जिम्मेवार होंगे।
प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी जे.सी. शर्मा
ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों का स्वागत
किया। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से
जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से शीघ्र निवारण करना है।
निदेशक,
सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए इस हेल्पलाइन
की विभिन्न विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक यह
सुविधा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सूचना
प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया
जाएगा। मुख्यमंत्री आई.टी. सैल के प्रबंधक किशोर शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
शिक्षा
मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर,
परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, नगर
निगम की महापौर कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी,
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव ग्रामीण विकास डाॅ. आर.एन.
बत्ता तथा विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर
उपस्थित थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope