शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिले के सुन्दरनगर क्षेत्र से संबंधित बॉक्सर आशीष चौधरी को बधाई दी है जिन्होंने आज बैंकाक में थाईलैंड अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी ने बॉक्सर बी.एस. थापा के बाद नई ऊंचाईयों को छुआ है जिन्होंने 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधत्व किया था।
मुख्यमंत्री ने बॉक्सर आशीष चौधरी के परिवार को भी उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीष चौधरी और हिमाचल बॉक्सिंग संघ को बधाई दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope