• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विधान सभा अध्यक्ष ने की सुरक्षा प्रबन्धों से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आगामी बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबन्धों से सम्बन्धित विधान सभा सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में यशपाल शर्मा सचिव हिमाचल प्रदेश विधान सभा, आसिफ जलाल, उप महानिरिक्षक दक्षिण रेंज, दलजीत सिंह उप महानिरिक्षक सी. आई. डी., अमित कश्यप जिलाधीश, जिला शिमला, ओमपति जम्वाल पुलिस अधीक्षक जिला शिमला, सन्दीप भारद्वाज पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर (सुरक्षा), बलबीर सिंह कमाण्डैंट होम गार्ड, तृतीय वाहिनी शिमला , रमेश शर्मा संयुक्त सचिव (प्रशासन) विधान सभा तथा प्रमोद चौहान, उप पुलिस अधीक्षक गुप्तचर विभाग, शिमला शामिल थे। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विधान सभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र online तथा लिखित आवेदन पर ही दिया जाएगा। ई-विधान प्रणाली के तहत विधान सभा सचिवालय इसे online तरीके से मुद्रित करेगी। यह आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र पाने वालों को अनिवार्य है। विधान सभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र की जांच हेतु पुलिस द्वारा कम्पयुट्रीकृत जांच केन्द्र मुख्य द्वारों पर स्थापित किए जाएगें ताकि कम से कम असुविधा हो तथा जांच भी पूर्ण हो।
बिन्दल ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी क्यु. आर. कोड के माध्यम से फोटो युक्त ई-प्रवेश पत्र को लेपटॉप के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। इन केन्द्रों पर हर व्यक्ति का डाटाबेस बनेगा जिसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से मोनिटर करेगी। उन्होंने कहा कि ई-प्रवेश पत्र ई-विधान के अंतर्गत बनाये जाएंगे। बैठक में सदस्य तथा आगंतुकों को कम से कम असुविधा हो के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया कि आगामी मॉनसून सत्र के दौरान विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी अधिकारी दीर्घा पास, स्थापना पास तथा प्रैस संवाददाताओं को जारी किए पास प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएगें, ताकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chairmanship of the meeting related to the security arrangements of the Speaker of the Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajiv bindal, budget session, security arrangements, himachal pradesh legislative assembly, राजीव बिन्दल, बजट सत्र, सुरक्षा प्रबन्ध, हिमाचल प्रदेश विधान सभा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved