शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिला की रामपुर उपमण्डल खमाडी में जन सभा को सम्बोधित करते हुए खमाडी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह व आयुर्वेदिक ओषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने खमाडी में सर्वेक्षण के उपरांत सहकारी बैंक खोलने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने खमाडी-खड़ापानी सड़क के निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिहासनी माता मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए पर्याप्त मात्रा में धन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने वियोट में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने ननखड़ी उप तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। थाड़ू हेलिपेड को मिनि स्टेडियम में बदलने व ननखड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विस्तार की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रैली फ्लाप शो साबित हो रही है और यह दिखावा बन गई है। उन्होंने लोगों को समाज में फूट डालने वाली तथा बांटने वाली ताकतों से सचेत रहने को कहा, क्योंकि इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को बरगलाना रहता है। भाजपा द्वारा उनकी अनेक शिक्षण संस्थान खोलने के लिए आलोचना की जा रही है। भाजपा केवल आलोचना में विश्वास करती है और यह पार्टी आलोचना भी मात्र सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रही है। वर्तमान में उच्च शिक्षा आवश्यकताओं को 125 कॉलेज पूरा कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके अतिरिक्त बिलासपुर के लिए एम्स तथा सिरमौरे जिला के धौलाकुंआ के लिए भारतीय प्रबन्धन संस्थान स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने ननखड़ी में छठीं उत्तरी क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की भी अध्यक्षता की। इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्री वॉलीबॉल एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेश खूंड ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने पांच दिन तक आयोजित प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी तथा प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस विजयी रही।
लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प
अमित शाह आज गुजरात में और जेपी नड्डा असम करेंगे चुनाव प्रचार
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope