• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस आम चुनावों में जनता की आंखों में धूल झोंक रही : सुरेश कश्यप

bjp attack on congress in Himachal Praesh - Shimla News in Hindi

शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को ठियोग विघानसभा क्षेत्र कके नारकंड़ा, जरोल, थानाधार, भूट्टी, कोटगढ़, खनेटी, कुमारसैन, फराल, पाटी जुब्ब्ड, शिवान, बड़ागावं व मोगड़ा में जनसंपर्क अभियानों के तहत चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। कश्यप ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं वहां कि सड़के होती है। उन्होंने कहा कि सड़के ठीक न होने से बागवानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कश्यप ने कहा कि सड़के ठीक हो और समय-सयम पर उनकी रिपेयर होती रहे ये उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 2014 में जनता को कांग्रेस की अन्याय और दमनकारी नीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए जनादेश मिला था। उन्होंने जनता की तकलीफों को समझ कर पूरी ईमानदारी से नई नीतियां बनाई और उन्हें लागू करना शुरू किया ताकि 1947 से कांग्रेस के अन्याय का शिकार हो रही जनता को न्याय मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों की करोड़ों माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से आज़ादी दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू करके रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए। गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज़ उपलब्ध कराया गया। किसान सम्मान निधि शुरू करके गरीब किसानों को के खाते में तीन किश्तों में छह हजार रूपए डालने की शुरूआत की गई। मनरेगा के तहत दिहाड़ी सौ दिनों से बढ़ाकर 120 दिन की गई।
सुरेश कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने न्याय दिलाने की अपनी योजनाओं से समाज के किसी भी वर्ग को अछूता नहीं छोड़ा। भारत के मुकाबले में अन्य देशों की जनता ने 70 साल में काफी तरक्की की। लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट शासन में नकली गांधी परिवार बिना कोई काम-धंधा किए हजारो करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया। कांग्रेस के नेता हर साल अपनी जायदाद में कई गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज करते रहे और जनता रोटी पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तरसती रही।
सुरेश कश्यप ने कहा कि न्याय दिलाने का नारा देकर कांग्रेस आम चुनावों में जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। कांग्रेस 1947 से देश पर निरंकुश शासन करती रही जिसमें आम जनता को जाति, भाषा और मज़हब में बांट कर वोट हासिल किए जाते थे। कांग्रेस शासन का आधार ही जनता के साथ अन्याय पर टिका था। 1971 में देश की जनता को झांसा देते हुए इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। इंदिरा गांधी ने देश की भोली-भाली जनता से झूठे वायदे कर 1984 तक “गरीबी हटाओ“ का नारा देकर चुनाव जीते। लेकिन देश के गरीब की गरीबी दूर नहीं हुई। नकली गांधी परिवार और उसके चमचे भ्रष्टाचारी शासन में अमीर होते गए और जनता रोटी, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और उपज के लाभकारी मूल्य तक से वंचित रही। देश में उद्योग-धंधों का विकास नहीं हुआ और गरीब ज्यादा गरीब होते चले गए और चंद पंूजीपति हर साल अमीर होते चले गए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अब होगा न्याय के झूठे नारे से जनता को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग हर तरह के भेदभाव को भुलाकर एक जुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सत्ता में आना राहुल गांधी के चांद पर पहुंचने जैसा सपना है जो कभी पूरा नहीं होगा। लोकसभा में पिछली बार सिर्फ 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार 40 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। राहुल गांधी सिर्फ ख्वाबों में प्रधानमंत्री बनने का मज़ा ले सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bjp attack on congress in Himachal Praesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, congress, himachal praesh, narendra modi, himachal pradesh news, himachal pradesh news in hindi, lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved