• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bhupinder Singh Hooda targets Modi government in shimla - Shimla News in Hindi

शिमला| कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को यहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'गैर निष्पादित संपत्ति(एनपीए)' कहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) के लागू होने से परेशान हो गया है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अब लोग भाजपा से कह रहे हैं कि आपकी सरकार जा रही है।" हुड्डा अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए यहां आए हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि लोग भाजपा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में माकूल जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से बड़ी संख्या में नौकरियां चली गईं और हरियाणा के फरीदाबाद औद्योगिक केंद्र में अकेले एक लाख लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी।
राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "क्या केंद्र सरकार से कोई पार्टी नेता यहां मुख्यमंत्री बनेगा?"
उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों की समस्या सुलझाने के लिए एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की रपट को लागू नहीं करने के लिए भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhupinder Singh Hooda targets Modi government in shimla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupinder singh hooda targets modi government, shimla latest news, himachal assembly election, himachal election 2017, congress attacked on bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved