• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में 2027 में भाजपा की सरकार बनने का अनुराग ठाकुर ने किया दावा, कांग्रेस की गारंटियों पर उठाए सवाल

Anurag Thakur claims BJP will form government in Himachal in 2027; questions Congresss guarantees - Shimla News in Hindi

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने प्रदेश में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भी निशाना साधा। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा, 12 जिला परिषदों में से 11 में भाजपा और पंचायती राज चुनावों में लगभग 80 प्रतिशत जीत का दावा पार्टी के पक्ष में जनता के रुझान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से संकेत मिलता है कि 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने ठियोग विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी बड़ी संख्या में बीडीसी चेयरमैन, नगर पंचायत सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का 'खटाखट मॉडल' अब खटारा हो गया है।
भाजपा सांसद ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वित्तीय अनुशासनहीनता और वित्तीय संकट की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि छोटे से हिमाचल प्रदेश पर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सामने वित्तीय प्रबंधन की चुनौती है।
अनुराग ठाकुर ने शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने और सरकारी पदों को समाप्त करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में हजारों शिक्षण संस्थान बंद किए गए और डेढ़ लाख पद समाप्त कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की देनदारियां भी लंबित हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में 5,109 पद खाली होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में कर्मचारियों से जुड़ी देनदारियों का मुद्दा भी गंभीर है। उन्होंने इस दौरान 8,555 करोड़ रुपये की राशि का भी उल्लेख किया, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राशि किस मद की लंबित देनदारी से संबंधित है।
अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को पिछले चुनाव में अपेक्षित सीटें नहीं मिली थीं, तब विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए थे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने और अयोध्या में जीत मिलने के बाद भी विपक्ष ने आयोग पर सवाल नहीं उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का एजेंडा चुनाव हारने की स्थिति में पहले से ऐसा माहौल बनाना है, जिससे हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा जा सके। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव हारने से पहले बड़े स्तर पर प्रचार किया जाता है और बाद में हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anurag Thakur claims BJP will form government in Himachal in 2027; questions Congresss guarantees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag thakur, himachal pradesh politics, bjp, congress, himachal assembly elections 2027, sukhvinder singh sukhu, rahul gandhi, panchayati raj elections, congress guarantees, himachal debt, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved