भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी 3 और 4 मई को हिमाचल प्रवास पर प्रदेश कि राजधानी शिमला में 2 दिवसीय प्रवास पर हिमाचल आ रहे हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती जी ने दी और कहा कि दो दिनों के इस प्रवास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के सांसदों विधायकों, प्रदेश पदाधिकारीयों एवं समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के सर्दभ में व्यापक चर्चा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की संगठनिक गतिविधियों के बारे में भी समीक्षा करेंगें राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 25, 26, 27 अप्रैल को सम्पन्न हो जाएगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह दो दिवसीय प्रवास आगामी चुनावों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी पार्टी की विभिन्न प्रदेश स्तरीय बैठकों को संबोधित करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेश दिशा निर्देश देगें।
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope