शिमला। हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई बारिश के कारण आज तापमान में भारी गिरावट आ गई। शिमला का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 20.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे राज्य में बारिश हुई है और इसके चलते तापमान में काफी गिरावट आ गई है। धर्मशाला, पालमपुर, मनाली, कसौली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, चंबा और डलहौजी समेत राज्य के अधिकांश पर्यटन स्थलों में बारिश हुई। राज्य के कल्पा शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और मनाली में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope