शिमला। सोमवार यानि आज रक्षाबंधन पर्व है जिस दिन बहिने अपने भाईयों की कलाई पर स्नेह का रक्षासूत्र बांध उसकी लंबी उम्र की कामना करेंगी जबकि भाई अपनी बहिन की रक्षा का वचन देगा। इस वर्ष राखी पर चंद्रग्रहण का साया भी है। यही वजह है कि इस बार पूरे दिनभर की जगह सिर्फ 2 घंटे 48 मिनिट के लिए ही यह पर्व रहेगा। कुछ घंटे शिमला पंड़ितों के अनुसार, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त 11:04 बजे से दोपहर 1:52 बजे तक रहेगा। इसी बीच बहिने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बाजारों में छाई रही रौनक -
राखी के पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखी जा सकती है। इन दिनों बहिनें जमकर राखियों की खरीददारी कर रही हैं। यहां चांदी की राशि के साथ कई तरह की डिजाइनर राखियां तो उपलब्ध हैं ही, छोटे बच्चों के लिए कार्टून छोटा भीम और पोंगो डिजाइन की राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। मौली, चंदन की राखियों की भी खूब मांग है। मिठाईयों व नारियल की खरीद भी काफी बढ़ गई है। चॉकलेट, शॉफ्ट टॉय व अन्य गिफ्ट भी बाजार में खूब बिक रहे हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope