शिमला। हिमाचल के चौपाल क्षेत्र के गुम्मा में उत्तराखंड की एक प्राइवेट बस 800 मीटर नीचे टौंस नदी में जा गिरी। हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 10 से ज्यादा घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड की एक निजी बस में 56 से ज्यादा लोग सवार थे। ताजा सूचना के अनुसार पुलिस ने अब तक नदी से 44 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
त्यूणी एसओ के अनुसार प्राइवेट बस उत्तराखंड के विकासनगर (देहरादून) से त्यूणी जा रही थी। मगर सुबह करीब 11 बजे अचानक गुम्मा के पास बस बेकाबू होकर टौंस नदी में जा गिरी। हादसे का पता सबसे पहले स्थानीय लोगों को चला। इसके लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक व्यक्ति ने बस से छलांग लगा दी। उसे मामूली चोटें आई हैं। कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हादसा कैसे इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में सवार ज्यादातर हिमाचल और उत्तराखंड दोनों जगहों के लोग सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope