शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को लगातार तीसरे दिन पांचवीं बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मौसम विज्ञान कार्यालय ने आईएएनएस से कहा कि रिक्टर पैमाने पर 3.2 की तीव्रता वाला भूकंप रविवार सुबह 10.13 बजे दर्ज किया गया, जिसका उपकेंद्र शिमला क्षेत्र में था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे एक दिन पहले दोपहर 4.41 बजे पर रिक्टर पैमाने पर 3.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसका उपकेंद्र चंबा क्षेत्र में था।
राज्य में 28 फरवरी को तीन भूकंप के झटकों की खबर मिली थी। दो भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से सटे चंबा की सीमा पर था, जबकि उनमें से एक का केंद्र राज्य के कुल्लू जिले में था।
--IANS
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope