• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

82 ग्राम चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

3 youth arrested with 82 grams of hashish - Shimla News in Hindi

शिमला। पधर पुलिस ने झटिंगरी के पास 3 युवकों को चरस सहित दबोचा है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार पधर पुलिस का दल पधर झटिंगरी बरोट मार्ग में गश्त पर था। इस दौरान बरोट की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर कार में से 82 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार राजन (20) निवासी मटौर कांगड़ा, विशाल कुमार (19) निवासी धर्मशाला व अमन (19) निवासी ऊना को गिरफ्तार कर लिया। तीनों देहरा कांगड़ा में फार्मेसी कॉलेज के छात्र हैं और एक दिन पहले ही बरोट आए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 youth arrested with 82 grams of hashish
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh\s padhar police station, dsp padhar madankant sharma, padhar-jhingtari barot marg, मदनकांत शर्मा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved