• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू, 10 अप्रैल से करें अप्लाई

Applications Open for Junior Engineer Posts in Himachal; Apply Starting April 10 - Shimla News in Hindi

करियर डेस्क। शिमला सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में बतौर जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन 10 अप्रैल, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 02 मई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
ये कर सकते हैं आवेदनः
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाईः
एचपीआरसीए की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रजिस्ट्रेशन फीसः
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदावरों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है।
इतनी मिलेगी सैलरीः
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 23,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्नः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications Open for Junior Engineer Posts in Himachal; Apply Starting April 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, hprca recruitment 2026, junior engineer civil, himachal pradesh rajya chayan aayog, engineering jobs, 149 vacancies, govt jobs hp, online application, april 10 2026, diploma-btech careers, career news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved