शिमला| हिमाचल में गर्मी धीरे-धीरे जोर पकडती जा रही है। बीते सोमवार को औसतन तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। लू ने भी अपनी गति पूरी तरह से पकड ली है। उना शहर सबसे गर्म था और यहां का तापतान 43 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारी
ने कहा कि शिमला का अधिकतम तापतान औसत से 4.4 डिग्री ऊपर था। यह शहर
समुद्र से 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां अधिकतम तापतान 27.8
डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापतान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी
जिले के सुंदरनगर का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुल्लू जिले के
भंटार में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा जिले के धर्मशाला
का तापतान 33.2 डिग्री सेल्सियस और किन्नौर जिले के कल्पा का तापतान 23.8
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग ने कहा कि शिमला,
नरकंडा, कुफरी, कसौली, मनाली, पालमपुर, चंबा और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटक रिसोर्ट्स में 17 मई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है या
आंधी-तूफान आ सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope