• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने कसी कमर, दिया धरना

धर्मपुर/मंडी। धर्मपुर उपमंडल के कांढापतन लघु हरिद्वार के नजदीक गंत्रैलू मोड़ पर खुले शराब के ठेके को हटाने के लिए आज सरसकान पंचायत के महिला मंडलों रड़ा, कुसरी, भलयार, सापड़ी के महिला मंडलों तथा नील कंठ महादेव उत्थान समिति कांढापतन के सदस्यों ने शराब के ठेके को तुंरत हटाने को लेकर ठेके के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन व सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर एक सप्ताह के अंदर अंदर अगर इस ठेके को यहां से हटाया नहीं गया तो सरसकान पंचायत की महिलाएं चक्काजाम करेंगी। प्रधान ग्रांम पंचायत सरसकान प्रोमिला देवी ने कहा कि बिना पंचायत की अनुमति के इस ठेके को खोल दिया गया है। इसे यहां से तुंरत हटा दिया जाये। इस बारे में उन्होंने लिखित रूप से एसडीएम कार्यलय धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है।

इस मौके पर महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, सचिव तारा कुमारी, रिता देवी, सुषमा, सुचेत सिंह, सपना देवी, नीना देवी, निशा देवी, ब्यासा देवी, किरना देवी, रेखा देवी, सोहन ङ्क्षसह, संतराम, सपना देवी, कल्पना देवी, विद्या देवी, दीपा देवी, नीना देवी, लता देवी, कांता देवी, मीरा देवी, सीमा देवी, पार्वती देवी सहित महिला मंडल की सभी सदस्या इसमें शामिल रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To remove contracts women give a waist, got hold of
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flywheel by women, wine shop in village, try for removed, hindi news, himachal news in hindi, regional news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved