• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रिवालसर झील मामला: दो दिन में नहीं उठाए ठोस कदम तो दर्ज होगी FIR

मंडी। मंडी जिले की प्रख्यात धार्मिक त्रिवेणी व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक स्थल रिवालसर झील की दुर्दशा में कई टन मछलियों के बेमौत मर जाने पर अब कांग्रेस ने ही प्रशासन को घेर लिया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया ने कहा कि अगर जिला प्रशासन सजग होता तो धर्म त्रिवेणी रिवालसर में इतनी मछलियां नहीं मरती। यहां पत्रकारों से बात करते हुए संजीव गुलेरिया ने कहा कि बसोआ पर्व से पूर्व ही प्रशासन को तैयारी कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि एनजीटी ने इस बारे में पहले ही दिशा निर्देश दे डाले थे। मगर प्रशासन ने उसकी भी अनदेखी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में प्रशासन ने झील को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो जिला प्रशासन के खिलाफ इस झील को बर्बाद करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इतना बेलगाम हो गया है कि मंत्री की भी नहीं सुनता। इधर, शुक्रवार को भी झील में मछलियों का मरना जारी रहा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rivalsar lake case: Solid steps not to be taken in two days will be filed FIR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rivalsar lake case, fish news, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved