• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनसंख्या दिवस पर हुई गर्भनिरोधक उपायों पर खुली चर्चा

Open discussion on contraception measures taken on Population Day - Mandi News in Hindi

पधर। स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से खंड स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस इलाका दुंधा की ग्राम पंचायत बड़ी धार में मनाया गया। अध्यक्षता बीएमओ पधर डॉ. दिनेश ठाकुर ने की। इस दौरान स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सही गर्भ निरोधक उपाय अपनाने चाहिए। इस मौके पर गर्भनिरोधक उपायों पर खुली चर्चा आयोजित की गई जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सोहनलाल, महिला मंडल प्रधान बड़ीधार-यादवा, स्वयं सहायता समूह सदस्य कौशल्या देवी तथा आशा कार्यकर्ता नागन देवी ने अपनी राय रखी। जिन्हें खंड चिकित्सा अधिकारी पधर द्वारा 250 रुपए की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता दक्षता, नागेन्द्रा, गंगा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रमा, डॉ. सुमित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं सहित लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Open discussion on contraception measures taken on Population Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world population day, open discussion, contraception measures, hindi news, price money, regional news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved