• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

गौ सेवा सदभावना यात्रा पर निकले मुहम्मद फैज खान

मंडी। धर्म से मुस्लिम लेकिन मकसद केवल एक और वह है प्यार। प्यार भी किससे, गाय से। गाय कभी नफरत की वस्तु हो ही नहीं सकती, गाय तो प्रेम का दूसरा रूप है, इसी संदेश को लेकर गौ सेवा सदभावना पदयात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ रायपुर के मुहम्मद फैज खान मंगलवार को मंडी पहुंचे। 38 साल के मुहम्मद फैज खान राजनीति विज्ञान के विख्याता यानि कॉलेज लेक्चचर थे जिन्होंने पांच साल पहले सरकारी कॉलेज की नौकरी छोड़ कर पूर्णकालिक गौ सेवा में अपने को लगा दिया।

विशेष भेंट में उन्होंने बताया कि देशभर के मुसलमानों में गौ के प्रति जागृति पैदा करने के इरादे से वह काम कर रहे हैं और पूर्णकालिक गो सेवा में आने के बाद वह गो कथाएं कर रहे हैं, गौशालाओं की स्थापना करवा रहे हैं और गौ के गोबर पर आधारित खेती के कार्य में जुटे हैं। अब तक देश भर में 500 से अधिक गौ कथाएं व व्याख्यान कर चुके हैं। मुहम्मद फैज खान गाय और इसलाम पर एक पुस्तक भी लिख चुके हैं।

गो सदभावना को लेकर भारत भ्रमण -
उनका कहना है कि गाय कभी नफरत की वस्तु हो ही नहीं सकती यह तो प्रेम का ही रूप है। इस समय जो गाय के नाम पर देश में कुछ लोग नफरत व हिंसा फैलाने में लगे हैं यह दुखदायी है और इसी को देखते हुए उन्होंने भारत भ्रमण करने की योजना बनाई जिसके तहत गो सेवा सदभावना यात्रा शुरू की। यह यात्रा उन्होंने 24 जून को लेह लदाख से सिंधु नदी का जल लेकर शुरू की। हर रोज लगभग 25 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हैं। एक साल बाद उनकी यात्रा कन्याकुमारी पहुंचेगी जहां सिंधु नदी का जल हिंद महासागर में डालेंगे और वहां से हिंद महासागर का जल लेकर वापसी शुरू करेंगे जो एक साल बाद पंजाब के अमृतसर में यह सदभावना पदयात्रा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muhammad Faz Khan on Gau Seva Sadbhavana Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: full-time cow service, government jobs, awareness against cow, hindi news, regional news in hindi, muhammad faz khan, gau seva sadbhavana yatra, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved