• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायत प्रधान ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

Information about disaster management provided by Panchayat Pradhan - Mandi News in Hindi

पधर, मंडी। द्रंग विकास खंड की सभी 40 ग्राम पंचायतों में बुधवार को आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सभी पंचायतों में पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में मॉकड्रिल भी करवाई गई। ग्राम पंचायत कुन्नू में पंचायत प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने आपदा प्रबंधन की लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बाड़, बादल फटने की घटना के साथ साथ भूकंप की आपदा किसी भी समय आने की संभावना रहती है। आपदा के दौरान किस प्रकार सजग रहा जाए और आपदा से कैसे निपटा जाए, इस बारे में पंचायत प्रधान ने विस्तार से जानकारी दी। ग्राम पंचायत कुफरी में प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने उपस्थित लोगों से आपदा के दौरान बचाव के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया। पंचायत में प्रधान प्रोमिला शर्मा, डलाह में केहर सिंह ठाकुर, पाली में रचना ठाकुर, भड़वाहण में कमांडो जितेंद्र कुमार, बड़ीधार में सोहन सिंह, शिलग में राजेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान आंगनबाड़ी, आशा वर्करों और महिला मंडल सदस्यों ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information about disaster management provided by Panchayat Pradhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness workshop, disaster management, panchayat, panchayat pradhan, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved