• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंडी में ममता बनर्जी पर बरसीं मंडी की सांसद, कंगना रनौत बोलीं-4 मई के बाद इंसाफ होगा

In Kandi, Mandi MP Lashes Out at Mamata Banerjee; Kangana Ranaut Declares: Justice Will Be Served After May 4th - Mandi News in Hindi

कंडी। मंडी (हिमाचल प्रदेश) की सांसद कंगना रनौत रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोड शो में शामिल हुईं। मुर्शिदाबाद जिले में स्थित शहर कंडी में उन्होंने ममता सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कंगना महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर भड़कीं। रोड शो के दौरान कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि "ममता की मानसिकता महिला विरोधी है। वे अपने दोस्तों और अपने जैसी मानसिकता के लोगों को आगे बढ़ाती हैं, लेकिन यह भी एक अलग बात हो सकती है, लेकिन उन्होंने पूरे देश की महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है। पूरे देश की महिलाएं और बेटियां निराश हैं। खासकर बंगाल में, उन्होंने बेटियों की स्थिति को त्रासदी में बदल दिया है।" उन्होंने कहा कि बंगाल में हर दिन बलात्कार होता है। हर दिन उत्पीड़न होता है। ममता ने ऐलान किया है कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर मत निकलो, क्योंकि प्रशासन आपकी देखभाल नहीं कर सकता। आज प्रधानमंत्री ने सभी घुसपैठियों और टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी है। अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो 29 अप्रैल से पहले किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर ऐसा कर लें।"
अभिनेत्री ने चेतावनी जारी कर कहा, 4 मई के बाद इंसाफ होगा और यहां पर किसी को नहीं बक्शा जाएगा। जिन-जिन लोगों ने मासूम जनता के साथ अन्याय किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
इससे पहले कंगना सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पूरे महिला समाज के लिए इससे दुखद दिन नहीं हो सकता। विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और बिल का पास न होना इसका जीवंत उदाहरण है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Kandi, Mandi MP Lashes Out at Mamata Banerjee; Kangana Ranaut Declares: Justice Will Be Served After May 4th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut, west bengal election, candi rally, mamata banerjee, tmc vs bjp, women reservation bill, election campaign india, murshidabad news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved