• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल प्रवक्ता संघ के जिला मंडी अध्यक्ष की रहस्यमय हालत में मौत

नेरचौक। बल्ह घाटी के पैडी के गांव पस्ता के समीप खड्ड में व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान कृष्ण भारती सपुत्र परस राम गांव कैहड़ तहसील बल्ह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः पस्ता नामक स्थान पर लोगों द्वारा खड्ड में एक अज्ञात शव होने की सूचना सदर मंडी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो शव की शिनाख्त कृष्ण भारती के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जानकारी जुटाने पर पता चला कि दो रोज पहले इसी क्षेत्र में किसी शादी समारोह में शरीक होने के लिए कृष्ण भारती आए हुए थे। कृष्ण भारती राजगढ़ के कैहड़ गांव से संबंध रखते थे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणु में राजनितिक शास्त्र प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे साथ ही हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के जिला मंडी के अध्यक्ष भी थे। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी व बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने मौत पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Spokesperson District Mandi president dies in mysterious condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna bharti, himachal news in hindi, regional news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved