• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल : मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में अस्पताल उन्नयन की घोषणा की

Himachal pradesh Chief Minister announced hospital upgradation in his constituency - Mandi News in Hindi

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की घोषणा की। राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद क्षेत्र में अपने पहले दौरे पर पहुंचे ठाकुर ने बग्सिअद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक सिविल अस्पताल में बदलने की घोषणा की।

पत्नी और मंत्रिमंडल सहयोगी महेंद्र सिंह के साथ पहुंचे ठाकुर का उनके गृह-विधानसभा क्षेत्र सेराज में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत पारंपरिक पोशाक में पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर थिरकते हुए किया।

रास्ते में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मंडी के लोगों की एक अरसे से मांग थी कि मुख्यमंत्री इसी जिले का हो। काफी लंबे समय बाद सपना हकीकत में बदला है।

ठाकुर मंडी से आने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। मंडी कांगड़ा के बाद हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मंडी की 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।

हिमाचल में ठाकुर से पहले शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिले से मुख्यमंत्री चुने गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्कूल जाने के लिए तंडी गांव से बग्सिअद की नौ किलोमीटर की यात्रा करते थे।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal pradesh Chief Minister announced hospital upgradation in his constituency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, himachal cm, chief minister himachal pradesh, jai ram thakur, cm announced hospital upgradation, mandi constituency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved