मंडी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा सरकार गांव, गरीब, वंचित के जीवन में सुधार लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमारा प्रयास है हर हिमाचली के जीवन में खुशहाली हो, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। वे मंडी सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत बोल रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और सभी पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया गया है। लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर संतोषजनक व स्थायी समाधान तय बनाने के लिए मौजूदा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के साथ साथ समस्या निराकरण की नई प्रणाली विकसित करने की दिशा में निर्णायक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया और शेष समस्याओं को शीघ्र निदान के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को सौंपा।
इस मौके राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इसके अलावा अनुबंध कर्मचारी संघ, जलवाहक संघ सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और अपनी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope