हिमाचल में कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। अब अगले चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी वजह से प्रदेश सरकार अपने प्रचार-प्रसार में जुट गई है। ग्रामीणों तक अपनी पैठ बनाने के लिए सरकार ने परम्परागत तरीकों का चयन करते हुए फोक मीडिया को चुना है। सूचना एंव जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजे गए यह कलाकार नुक्कड़ नाटकों और गीत-संगीत के जरिए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। नेरचौक में भी यह फोक मंडली अपना डेरा डाल चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भवानी म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने साढ़े चार सालों में चलाई गई योजनाओ की जानकारी जिला मंडी के विकास खंड बल्ह के अंतर्गत आने वाली पंचायते बेहना, बड्याल, चड्याल और गोडागग्गल में गीत संगीत और नुकड़ नाटक के माध्यम से ग्राम पंचायत की जनता को दी। इस मंडली के कलाकारों ने साढ़े चार साला च कितिया विकास, राजा तेरी सरकारे व हो राजा वीरभद्रा बड़ी छैल तेरी सरकार जैसे स्थानीय भाषी गीतों से लोगों का मनोरंजन भी किया और योजनाओ की जानकारियां भी दी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope