• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उपायुक्त का एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता पर जोर

मण्डी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने एचआईवी एड्स से संबंधित मामलों को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए जन-जागरूकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जागरूक होना बचाव का एक बेहतर तरीका है। उन्होंने एचआईवी एड्स की रोकथाम एवं इसके उपचार के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करने एवं प्रभावितों को सुविधाएं देने को लेकर सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। उपायुक्त एचआईवी एड्स प्रभावितों से भेदभाव, कानूनी एवं सामाजिक संरक्षण और समाज की मुख्यधारा में उनके स्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए उपायुक्त सभागार में आयोजित जिला स्तरीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि एचआईवी एड्स उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2030 तक एड्स महामारी समाप्त करने का लक्ष्य है। हमें अपने यहां इसे इससे भी पहले समाप्त करना है, इसके लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एड्स से जुड़ी जानकारी एवं सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को हो। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर एड्स बीमारी को लेकर जानकारी हासिल कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emphasis on public awareness for the prevention of HIV AIDS
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy commissioner rigveda thakur, hiv aids, awareness, hiv aids prevention, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved