• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

द्रंग की जनता और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकसित हुआ क्षेत्र: कौल सिंह

पधर, मंडी। पधर में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सीएम के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कौल सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि 1977 में जब उन्होंने पहली बार द्रंग का नेतृत्व संभाला तो यहां का विकास नगण्य था। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की अपार कमी थी। द्रंग की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 8 बार जिताकर विधानसभा में भेजा। परिणामस्वरूप आज द्रंग सूबे का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर उभरा है। इसका श्रेय द्रंग की जनता के साथ साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और कांग्रेस फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस दौरान उन्होंने जो जो भी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, सीएम ने सभी मांगों को पूरा करने का एलान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drug area developed by the people and the blessings of CM: Kaul Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: koul singh thakur, cm virbhardh singh, chief minister of himachal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved