• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सडक हादसे में महिला कांग्रेसी नेता की मौत, 4 अन्य घायल

Congress female leader died in road accident, 4 others injured - Mandi News in Hindi

फाइल फोटो ...
मंडी। नेशनल हाइवे-154 मंडी जोगिंद्रनगर पर द्रंग कस्बे के नजदीक पाखरी गांव में कार के लुढक़ने से कांग्रेस की एक महिला नेता की मौत हो गई। साथ ही कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान द्रंग कांग्रेस नेत्री सरजू देवी के रूप में हुई। सरजू देवी मंगलवार को वन विश्राम गृह में आयोजित द्रंग कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक में भाग लेने के उपरांत वापिस अपने घर इलाका स्नोर के नगवांई लौट रही थी। सरजू देवी पंचायती राज विभाग में बीडीसी सदस्य और द्रंग महिला कांग्रेस की अध्यक्षा भी रह चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मारुति 800 HP-33-7050 में सवार पांचों यात्री द्रंग में बैठक में हिस्सा लेने के उपरांत स्नोर वापिस लौट रहे थे। पाखरी के पास चालक ने गाड़ी पर से अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 150 मीटर नीचे ढांक में लुढक़ गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया था। हादसे के दौरान कार के पीछे निजी प्रेम बस चल रही थी। बस में सवार सेवा आश्रय संगठन द्रंग के सचिव कुलदीप सिंह बस को रोककर घटना स्थल पर सबसे पहले राहत कार्य के लिए पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना नजदीक के पुलिस थाना और रेस्ट हाउस में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दी। घटना की सूचना मिलते ही द्रंग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व जिला महामंत्री जोगिंद्र गुलेरिया भी घटना स्थल पहुंचे, जो घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए। घायलों की पहचान मंजू देवी पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टकोली, ईश्वर सिंह निवासी टकोली, बंटी निवासी टकोली, निर्मला देवी संयोजक राज्य अनुसूचित विभाग कांग्रेस निवासी सदर के रूप में हुई है। सभी घायलों का मंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress female leader died in road accident, 4 others injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident, car accident, congress female leader, sarju devi, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved