• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकाघाट के 107 बूथों पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Chief Minister effigy flogged on 107 booths of Sarkaghat - Mandi News in Hindi

धर्मपुर। सरकाघाट में आज 107 बूथों पर मण्डल भाजपा द्वारा प्रदेश की बिगडी कानून व्यवस्था व फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। क्षेत्र के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ रोपड़ी मे मुख्यमंत्री का पूतला फूंका। उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भ्रष्टाचार हर तरफ फैला है। आये दिन जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है और प्रदेश सरकार आंखे मूंद सोई है। यहां तक कि थानों में भी हत्याएं हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने रोपड़ी, जंझेल व चौरी पंचायतों का भी दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडलाध्यक्ष रूपलाल रत्न, महामंत्री के एल राणा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सन्तोष कुमारी, अजा मोर्चा अध्यक्ष ख्यालीराम, कोषाध्यक्ष कमलेश नेगी व संजय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister effigy flogged on 107 booths of Sarkaghat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandal bjp, chief minister of himachal, cm virbhardra singh, regional news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved