धर्मपुर/मंडी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सरकाघाट का एक दिवसीय दौरा रद्द हो गया है। क़रीब एक वर्ष से इस दौरे को लेकर यहाँ की जनता में इंतज़ार लगा हुआ था। मुख्यमंत्री कल यानि रविवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की योजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं व प्रशासन द्वारा कई दिनो से ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही थी। परन्तु दौरा रद्द होने से तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गई। विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अब सारी तैयारियांबीच में ही छोड़ दी है। उधर, सरकाघाट की जनता में भी मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से निराशा फैल गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने बताया की दिल्ली में एक ज़रूरी मीटिंग के कारण दौरा रद्द किया गया है। जल्द ही फिर मुख्यमंत्री यहां का दौरा कर जनता को विकास कार्यों की सौग़ातें प्रदान करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, 19 घायल
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
मुफ्तखोरी वाले बयान पर केजरीवाल ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज
Daily Horoscope