मंडी। जिले के जोगिंद्रनगर के कुराटी गांव से पद्धर के साहल गांव बारात में शामिल होने जा रही एक आॅल्टो कार के पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा गुम्मा के समीप हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग दोपहर बाद कुराटी गांव से अल्टो मारूति कार में एक ही परिवार के लोग पधर के साहल गांव में शादी में जाने के लिए रवाना हुए। गुम्मा गांव के समीप कार बेकाबू होकर नेशनल हाई-वे के पास वाली में खाई में गिर गई जिसमें उषा देवी (34) पत्नि प्रवीण कुमार तथा विजय कुमार (15) पुत्र राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। निशा कुमारी तथा चालक राजेश कुमार को गंभीर हालत में टीएमसी रैफर किया गया है। अन्य दो अंजना और आंचल को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope