• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा कल पहुंचेगी पधर

BJP Rath Yatra will reach tomorrow - Mandi News in Hindi

पधर, मंडी। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा 30 जून को उपमंडल मुख्यालय पधर पहुंचेगी। रथ यात्रा को कामयाब बनाने के लिए द्रंग मण्डल भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रथ यात्रा की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल करेंगे। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सराज विधानसभा के विधायक जयराम ठाकुर और प्रदेश महामंत्री राम सिंह इस दौरान कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। द्रंग क्षेत्र में भाजपा की रथयात्रा का सुबह 9 बजे झिड़ी से प्रवेश करेगी। उसके बाद टकोली में 10 बजे, शिवा बदार में 12 बजे, कमांद 1 बजे, दो बजे पधर पहुंचेगी। रथ यात्रा चौहारघाटी के थल्टुखोड़ में सांय 5 बजे पहुंचेगी। पधर को छोड़ सभी स्थानों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मंडल महामंत्री दलीप कुमार ने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Rath Yatra will reach tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp rath yatra, pm modi, narendra modi, hindi news, prem kumar dhumal, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved