• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्ण भारती की मृत्यु पर दुख की लहर दौडी

A wave of sadness on the death of Krishna Bharti - Mandi News in Hindi

धर्मपुर/मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी जिला के प्रधान कृष्ण भारती के आकस्मिक निधन पर प्रवक्ता संघ के राज्य महासचिव सुरेन्द्र सकलानी, कुल्लू जिला के प्रधान राजपाल ठाकुर, कांगड़ा के प्रधान विजय शर्मा, प्रधान विलासपुर परमजीत सिंह, राज्य मिडिया प्रभारी भोला दत्त कश्यप, संचालन समिति सदस्य विक्रम राठौर, सचिव दिनेश ठाकुर, राज्य कार्यकारणी सदस्य नेकराम, उमाकांत, नीलेश्वर, नवल किशोर, जितेंद्र निराला, सूरज भाटिया, वरिष्ठ उपप्रधान हरी सिंह ठाकुर आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि कृष्ण भारती की इस तरह अचानक निधन से संगठन को गहरा धक्का लगा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकहा कि कृष्ण भारती अपने छात्र जीवन से लेकर अपने निधन तक संघर्षों के अग्रिम पंक्तियों में रहे है। अपने छात्र जीवन में भी कृष्ण भारती छात्र समस्याओं को लेकर लगातर संघर्षरत रहे है और विभाग में नियुक्ति के समय से ही कृष्ण भारती प्रवक्ता संघ के सक्रिय सदस्य रहते हुए वर्तमान में मंडी जिला के प्रधान थे। कृष्ण भारती उच्च कोटी की नेतृत्व क्षमता के साथ उच्च कोटी के संगठनकर्ता भी रहे है। उनके निधन से प्रवक्ता संघ ने एक कर्मठ नेता, संगठनकर्ता और हर परिस्थिति में संगठन को नेतृत्व देने वाला साथी खोया है। आपको बता दें कि आज सुबह बल्ह घाटी के पैडी के गांव पस्ता के समीप खड्डे में कृष्ण भारती की लाश मिली थी। वे किसी शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A wave of sadness on the death of Krishna Bharti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna bharti, dead body, hindi news, regional news in hindi, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved