• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुराहन में शनिवार से शुरू होगा चार दिवसीय काहिका उत्सव

4 day Kahika festival will begin in Surahan from Saturday - Mandi News in Hindi

पधर, मंडी। हर 5वे साल मनाया जाने वाला पधर उपमंडल का चार दिवसीय काहिका मेला इस बार 29 जुलाई से एक अगस्त तक मनाया जाएगा। कहिका मेला सुराहन गांव में आराध्य देव सूत्रधारी ब्रह्मा की उपस्थिति में घाटी के देवाधिदेव हुरंग नारायण को समर्पित है। देवाधिदेव हुरंग नारायण मेले में शामिल होने के लिए अपने मूल मंदिर से मंगलवार को रवाना हो गए हैं। अपने भृमण के दौरान देव हुरंग नारायण सुधार, धरमेहड़, झटिंगरी, गवालन होते हुए 29 जुलाई को घोघरधार पहुंचेंगे। शाम को घोघरधार में मुरगन उत्सव मनाया जाएगा। 30 जुलाई को छिद्रा रस्म निभाई जाएगी।

इस दौरान सर्वप्रथम देवाधिदेव हुरंग नारायण का छिद्रा करने उपरांत आम जनमानस का छिद्रा किया जाएगा। इस प्रथा को जोगिंद्रनगर उपमंडल के हराबाग से विशेष नड़ जाति के लोग पूरा करते हैं। 31 जुलाई को नड़रगड़ा रस्म निभाई जाएगी। इस दौरान नड़ को जमीन में दफनाने के उपरांत देव शक्ति से जिंदा किया जाता है। 1 अगस्त को विशाल हारका उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगजोग और अन्य अप्रिय घटनाओं का निवारण किया जाएगा। मंडी जनपद सहित पूरे प्रदेश के लोग इस उत्सव में शामिल होते हैं।

उत्सव से पहले सोमवार को उपमंडल की झटिंगरी पंचायत के गवालन गांव में समधनग उत्सव (छोटा कहिका) का आयोजन किया गया। समधनग उत्सव का आगाज क्षेत्र की आराध्य फुंगनी भगवती की वनी (जंगल) सन्हधार से किया गया जहां भगवती के गुर भोला राम और पुजारी हरदेव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने फुंगनी माता की पूजा-अर्चना करने उपरांत गवालन गांव के लिए पदयात्रा की। इस दौरान ग्रामीणों ने जौ के आटे की भुरकी को एक दूसरे पर उछाल लगजोग और अन्य अप्रिय घटनाओं का निवारण किया।

तदोपरांत गवालन गांव की परिक्रमा करने उपरांत फुंगनी भगवती के मंदिर में गुर द्वारा देवखेल ली गई। जिसमे क्षेत्र में होने वाली अप्रिय घटनाओं सहित अन्य लगजोग का विवरण दिया गया। अप्रिय घटनाओं के निवारण को लेकर उपाय भी बताए।

उल्लेखनीय है कि झटिंगरी पंचायत के गवालन गांव में मनाए जाने वाले समधनग उत्सव का आयोजन क्षेत्र की 6 पंचायतों रोपा पधर, गुम्मा, कधार, झटिंगरी, उरला और चुक्कू पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। इस उत्सव का सारा खर्च भी इन 6 पंचायतों की जनता वहन करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 day Kahika festival will begin in Surahan from Saturday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sub-division, kahika mela, regional news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved