• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

35 वां विशाल भगवति जागरण कल मंडी में

35th Bhagwati Jagaran in Mandi from tomorrow - Mandi News in Hindi

मंडी। जय दुर्गा संकीर्तन मंडल मंडी द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाला जागरण इस बार भी होगा। यह 35 वां विशाल भगवति जागरण कल होगा। जानकारी देते हुए मंडल के प्रधान अनूप मेहन ने बताया कि 13 मई को शाम सात बजे स्थानीय विजय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में यह जागरण शुरू होगा। इसमें दिल्ली की मशहूर पार्टी मोनू कैलाश एंड पार्टी और हिमाचल की सुरीली आवाज सपना ठाकुर के अलावा अर्चना ठाकुर एंड पार्टी बिलासपुर एवं सुंदरनगर और मंडी की जानी मानी कला हस्तियां मां भगवति का गुणगान करेंगी। इस मौके पर महामाई का 11 मूर्तियों वाला गोल्डन भवन व कई अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। महामाई की पावन ज्योति ज्वालाजी से लाई जाएगी। इस ज्योति का मंडी शहर में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत होगा। रविवार को भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-35th Bhagwati Jagaran in Mandi from tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 35th bhagwati jagaran in mandi, famous artists, hindi news, reginal news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved