धर्मपुर। उपमंडल रखोटा रसेहड सड़क पर एक कार दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों घायलों को सरकाघाट अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार के वल्ह गांव के पास एक कार दुर्घटना हो गई जिसमें पिता, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में फोज से छुट्टी घर आया सैनिक कालिदास, पुत्र प्रशांत (12) व प्रीति (9) गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तक तीनों बयान देने की हालत में नहीं है। घायल रसेहड के डून गांव के रहने वाले है। बताया जा रहा है यह तीनों एक कार में बल्ह गांव से वापिस अपने घर आ रहे थे। घायलों की ख़बर लिखे जाने तक स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope