• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल चुनाव: महेश्वर के साथ से भाजपा करेगी कुल्लू किला फतह?

नई दिल्ली। पहाडी राज्य हिमाचल प्रदेश यूं तो अपनी बरसों पुरानी खूबसूरती और हरियाली के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पर्यटकों को इस राज्य की जो एक चीज सबसे ज्यादा पसंद है वह है कुल्लू और मनाली पर्यटन स्थल। गर्मी के मौसम में देश के कोने कोने से पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। जब यह क्षेत्र देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है तो यहां की राजनीति भी इस क्षेत्र के विकास के लिए अहम मानी जाती रही है। परीसीमन के बाद कुल्लू और मनाली दोनों विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग हो गए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट संख्या-23 कुल्लू विधानसभा।

मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत और कुल्लू जिले का हिस्सा कुल्लू विधानसभा की कुल आबादी 117,238 है, जिसमें से इस बार 76230 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। विज नदी के किनारे बसे कुल्लू क्षेत्र को देवताओं की घाटी कहा जाता है। सिल्वर वैली के नाम से प्रसिद्ध यह क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ एडवेंचर स्पोर्ट के लिए खासा मशहूर है। कुल्लू क्षेत्र हवाई सेवा से जुड़ चुका है। कुल्लू विधानसभा राजनीतिक पृष्ठभूमि की दृष्टि से राजपूत बहुल क्षेत्र है और इसके बाद नंबर ब्राह्मण मतादाताओं का आता है। इस क्षेत्र की यह खासियत रही है कि यहां बरसों से राज परिवार राज करता आया है।

कुल्लू विधानसभा में 1967 के बाद से अब तक हुए 11 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह बार बाजी मारी है, जिसमें से अकेले चार बार 1985, 1990, 1998 और 2003 में राज किशन गौड़ ने कांग्रेस का इस सीट पर प्रचम लहराया था। राज के बाद कांग्रेस इस सीट को पिछले एक दशक से हथियाने में कामयाब नहीं हो पाई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन बार 1982, 1993 और 2007 में इस सीट पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा यहां से एक बार जनता पार्टी और एक दफा हिमाचल लोकहित पार्टी ने जीत हासिल की है। चुनाव से पहले हिमाचल लोकहित पार्टी का भाजपा में विलय हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Elections 2017: BJP candidate Maheshwar singh will try to win Kullu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh elections 2017, bjp candidate maheshwar singh from kullu, bjp will try to win kullu seat, himachal pradesh assembly elections 2017, himachal pradesh chunav 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kullu news, kullu news in hindi, real time kullu city news, real time news, kullu news khas khabar, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved