• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों को किया पुरस्कृत

Awarded women workers to excellent work - Kinnaur News in Hindi

भावानगर/ किन्नौर। किन्नौर जिले के निचार खंड में स्वच्छता पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडलों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निचार के 18 पंचायतों के 60 महिला मंडलों ने भाग लिया। सोमवार को भावानगर स्थित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यतिथि के तौर पर शिरक्त की। उन्होंने खंड विकास कार्यलय भावानगर की ओर से निचार खंड में स्वच्छता पर उत्तृष्ट कार्य करने पर 11 महिला मंडलों को 1 लाख 52 हजार रूपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। प्रोग्राम में महिला मंडल बरी महिला मंडल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। प्रथम स्थान हासिल करने पर महिला मंडल बरी को 30 हजार रूपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे महिला मंडल निगुलसरी को 25 हजार रूपये, तीसरा स्थान हासिल करने वाले महिला मंडल हुरी को 20 हजार रूपये, चौथा हासिल करने वाले महिला मंडल उरनी को 15 हजार रूपये, पांचवां स्थान हासिल करने वाले महिला मंडल रांगले को 12 हजार रूपये, छवां स्थान हासिल करने वाले महिला मंडल कंडार को 10 हजार रूपये, जबकि सांत्वना पुरस्ककार के लिए चुना गया। इन सभी को 8 हजार रूपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विश्व कर्मा महिला मंडल कटगांव, महिला मंडल चुश्तो निचार, महिला मंडला सुंगरा और महिला मंडल पानवी, महिला मंडल पुनंग को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह, एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन, बीडीओ रमनवीर चौहान, टीएसी सदस्य जगदीश नेगी, किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष पदमपूर नेगी, डीआर डीए रिकांगपिओ सुरेश चंदेल, बीडीसी अध्यक्षा मीरा कुमारी,उपाध्यक्ष राम लाल नेगी, जिप सदस्य केवल राम नेगी, बागवानी अधिकारी डा रूपेश नेगी,अधिशाषी अभियंता जीसी भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awarded women workers to excellent work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women boards, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kinnaur news, kinnaur news in hindi, real time kinnaur city news, real time news, kinnaur news khas khabar, kinnaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved