• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाहौल स्पीति के विकास में अधिकारी समन्वय से करें कार्य : राहुल कुमार

Officers should work in coordination in the development of Lahaul Spiti: Rahul Kumar - Kangra News in Hindi

केलांग। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्यभार संभालते ही आज जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की | बैठक में उन्होंने विभाग बार करवाये जा रहे विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा की जानकारी हासिल करने के उपरांत निर्देश देते हुए कहा कि जिला के उत्थान के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें और कार्यों की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखें | उपायुक्त राहुल कुमार ने इस बात पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री के फ्लैगशिप योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए विशेष प्राथमिकता रखें |
राहुल कुमार ने यह भी निर्देश जारी किए कि जनजातिय उपयोजना के तहत आवंटित धनराशि का तय लक्ष्यों के अनुरूप व्यय सुनिश्चित बनाया जाए और इस जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं कम कार्य अवधि के चलते विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें |
उन्होंने यह भी कहा कि जिला में पर्यटन व्यवसाय को अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने के हर संभव प्रयास किए जाए | उन्होंने यह भी कहा कि अटल टनल रोहतांग के खुलने से पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि दर्ज की जा रही है लिहाजा यहां के पर्यावरण एवं नैसर्गिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत प्राथमिकता प्रदान करें, और आम जनमानस की भी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के दृष्टिगत विशेष कदम उठाऐं |
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों ने विभाग बार अपनी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां देने के उपरांत उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए सभी अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से आम जनमानस को लाभान्वित करने के सभी फलीभूत प्रयास, आपसी समन्वय और टीम वर्क के साथ किए जाएंगे |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officers should work in coordination in the development of Lahaul Spiti: Rahul Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keylong, tribal district lahaul spiti deputy commissioner, rahul kumar, district superintendent of police mayank chowdhary, divisional forest officer, aniket banve, sdm keylong, rajneesh sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved