• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरम के अभाव में नहीं हो सका एमसी जोगिन्दर नगर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव

Election of President and Vice President of MC Joginder Nagar could not be done due to lack of quorum - Kangra News in Hindi

जोगिन्दर नगर। नगर परिषद जोगिन्दर नगर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त पड़े इन दोनों पदों के लिये आज चुनाव निर्धारित किया गया था। नियमानुसार पर्याप्त कोरम के अभाव में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। एसडीएम जोगिन्दर नगर ने अब कल यानि कि 10 मई को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नगर परिषद की पुन: बैठक निर्धारित की है। इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद जोगिन्दर में रिक्त हुए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों को भरने के लिये आज चुनाव निर्धारित किया गया था। लेकिन कोरम के अभाव में यह चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उन्होने बताया कि नियमानुसार बैठक में सात निर्वाचित पार्षदों में से पांच का उपस्थित होना आवश्यक था। लेकिन बैठक में केवल चार पार्षद ही उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि नियमानुसार अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की यह चुनावी प्रक्रिया कल यानि कि 10 मई को पुन: निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि गत 11 अप्रैल को नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ये दोनों पद रिक्त हो गए थे। नगर परिषद जोगिन्दर नगर में कुल सात निर्वाचित पार्षद हैं जिनमें से आज केवल चार पार्षदों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Election of President and Vice President of MC Joginder Nagar could not be done due to lack of quorum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no-confidence motion passed against joginder nagar municipal council, joginder nagar, president and vice president, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved