• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री सुक्खू का कांगड़ा प्रवास इलाके के विकास को नई दिशा देगा : राजेंद्र राणा

Chief Minister Sukhus visit to Kangra will give a new direction to the development of the area: Rajendra Rana - Kangra News in Hindi

ज्वालामुखी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द सिंह राणा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिला का नौ दिवसीय दौरा जिला के विकास को नई दिशा देगा। सीएम का जिला के विभिन्न चुनाव क्षेत्रों का यह दौरा जिला कांगड़ा के प्रति स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसका लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। व खुद सीएम सुक्खू ने कई विकास योजनाओं की घोषणा कर लोगों का दिल जीता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के विजन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में उठाये गये कदम सराहनीय हैं। खासकर देहरा क्षेत्र को इसका खासा लाभ मिलने जा रहा है। चूंकि देहरा के पास बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर का निर्माण तथा पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी योजनायें इलाके के लोगों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें साधन संपन्न बायेंगी। उन्हांने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने के प्रयासों की शुरूआत भी कांगडा जिला से हो चुकी है। यही नहीं , गरली परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा।

राणा ने कहा कि यह पहली सरकार और मुख्यमंत्री हैं जिसने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। बड़ा एयरपोर्ट बड़े हवाई जहाजों के साथ बड़े अवसर भी लेकर आयेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Sukhus visit to Kangra will give a new direction to the development of the area: Rajendra Rana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: walamukhi, former district congress president, rajend singh rana, chief minister sukhwinder singh sukhu, kangra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved