• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की

Chief Minister pays tribute to martyr Wing Commander Namnash Syal - Kangra News in Hindi

कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में राष्ट्र ने एक बहादुर सुपुत्र और साहसी पायलट को खो दिया है। हर हिमाचली उनके अदम्य साहस, कर्त्तव्यनिष्ठा और देश सेवा पर गर्व करता है। राष्ट्र उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक कमलेश ठाकुर व सुरेश कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister pays tribute to martyr Wing Commander Namnash Syal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangra, chief minister thakur sukhwinder singh sukhu, dubai air show, accident, wing commander namansh syal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved