• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

The state government is committed to the care of destitute and disabled children: Shandil - jwalamukhi ji News in Hindi

-लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ज्वालामुखी। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के लिए 101 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने वीरवार को कांगड़ा जिला के लुथान में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत एकीकृत देखभाल केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को, ‘सरकार ही माता, सरकार ही पिता’, की भावना के अनुरूप ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने तथा 27 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक इनकी देखभाल का बीड़ा उठाया है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष में एक बार इन बच्चों को हवाई सेवा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर विभिन्न राज्यों में भेजने के अतिरिक्त उन्हें थ्री-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार सामाजिक सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में जरूरतमंदों तथा पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा पेंशन पंद्रह सौ रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर विधायक ज्वालाजी संजय रत्न , उपमंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत लुथान सुरेश कुमार , जिला परिषद् सदस्य कुलदीप धीमान , बीडीसी संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state government is committed to the care of destitute and disabled children: Shandil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jwalamukhi, chief minister, sukhwinder singh sukhu, chief minister sukhashray yojana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jwalamukhi ji news, jwalamukhi ji news in hindi, real time jwalamukhi ji city news, real time news, jwalamukhi ji news khas khabar, jwalamukhi ji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved