ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश के लुथान गांव की लेखिका संतोष पटियाल द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचली पहाड़ी उपन्यास जौंढा में चित्रित नारी त्रासदी का विधिवत प्रकाशन किया गया। संतोष पटियाल पेशे से एक शिक्षिका हैं और वर्तमान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डल (नया), जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीन के अंतर्गत आता है, में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
यह पुस्तक पहाड़ी समाज में महिलाओं की पीड़ा, संघर्ष और उनके अस्तित्व की कहानी को मार्मिक रूप से प्रस्तुत करती है। इसमें हिमाचली संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक वास्तविकताओं को प्रभावशाली ढंग से उकेरा गया है। पुस्तक की प्रस्तावना मे डॉ गौतम शर्मा व्यथित जी ने कि हिमाचली पहाड़ी भाषा में प्रकाशित "जौंढा उपन्यास" हिमाचल साहित्य अकेडमी द्वारा पुरस्कृत पहली पुस्तक है।
संतोष पटियाल के पति राजकीय उच्च विद्यालय खबली में मुख्याध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और इस उपन्यास के प्रकाशन के उपलक्ष्य में उन्हें राष्ट्रीय कवि संगम, राष्ट्र जागरण धर्म हमारा, जिला कांगड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संतोष पटियाल ने अपनी इस कृति का पूरा श्रेय अपने परिवार, माता-पिता, रिश्तेदारों और मित्रों को दिया, जिनके सहयोग और समर्थन ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया। यह पुस्तक पहाड़ी साहित्य में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी और साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायक कृति बनी रहेगी। - खासखबर नेटवर्क
बीजेपी का राजनीतिक नज़रिया : 'सौगात-ए-मोदी' या 'वोटों की राजनीति'?
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, रायपुर और भिलाई में भी छापा
पंजाब में अब अगले चरण में नशे के बड़े सप्लायर्स पर होगा वार: अरविंद केजरीवाल
Daily Horoscope