• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के विरोध के बावजूद महिलाओं को मिलेगी 1500 रुपए पेंशन : संजय रतन

Despite opposition from BJP, women will get pension of Rs 1500: Sanjay Ratan - jwalamukhi ji News in Hindi

ज्वालामुखी। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने कहा है कि 1500 रुपए प्रति माह पेंशन के अड़ंगे लगाने पर भाजपा नेताओं को प्रदेश की मातृशक्ति से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार ने तीन मार्च 2024 को प्रदेश मंत्रिमंडल से मंज़ूरी मिलने के बाद 13 मार्च 2024 को चुनाव आचार संहिता लगने के पहले इस योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। लेकिन, भाजपा नेता इस योजना के लाभ से महिलाओं को वंचित करने के लिए दो-दो बार चुनाव आयोग के पास गए। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने इस योजना के फ़ॉर्म भरने को अनुमति प्रदान कर दी है। लेकिन, अब भाजपा नेताओं का महिला विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी। संजय रतन ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए 15 मई 2023 को लाहौल-स्पीती जिला के काज़ा क्षेत्र से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना लागू की गई थी और क्षेत्र की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन मिलना शुरू हुई। जबकि एक फ़रवरी 2024 को इसे पूरे लाहौल-स्पीती जिला में लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2024 को आचार संहिता लागू होने से पहले इस योजना के लिए प्रदेश से लगभग 50 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है और सभी पात्र महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं, विधवाओं एवं एकल नारियों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ आरंभ की, जिसका लाभ मिलना उन्हें शुरू हो गया है। समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए आने वाले समय में और योजनाएं धरातल पर लागू की जाएँगी।
उन्होंने बताया कि 12 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा ज्वालामुखी आयेंगे और पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। करीब दस बजे उनका हेलीकॉप्टर एसएसबी के हेलीपैड पर उतरेगा। उसके बाद नर्मदा होटल में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद खुडिंयां जायेंगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Despite opposition from BJP, women will get pension of Rs 1500: Sanjay Ratan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jwalamukhi, mla sanjay ratan, bjp, apologize, mother power, \r\npension, rs 1500 per month, state government, state cabinet, \r\nelection code of conduct, notification, scheme, election commission, women, benefits, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jwalamukhi ji news, jwalamukhi ji news in hindi, real time jwalamukhi ji city news, real time news, jwalamukhi ji news khas khabar, jwalamukhi ji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved