• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुल देवी मंदिर में उपमन्यु, वात्स्यायन और वत्स गौत्र का सालाना समारोह मनाया

Annual celebrations of Upmanyu, Vatsyayana and Vatsa Gotra celebrated in Kul Devi Temple. - jwalamukhi ji News in Hindi

ज्वालामुखी। ज्वालामुखी के पास चुकाठ से सटे कटोई में आज उपमन्यु, वात्स्यायन और वत्स गौत्र ब्राहम्ण परिवार का सालाना समारोह कुल देवी जठेरी माता मंदिर के प्रांगण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यहां बडी तादाद में उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र के ब्राह्मण परिवार एक साथ मिले। जिससे समारोह यादगारी बना। यहां मंदिर में महर्षि उपमन्यु व महिषासुर मर्दिनी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। आज के ही कुलदेवी की मूर्ती स्थापित की गई थी। इसी उपलक्ष्य में यहां हर साल समारोह होता है। जिसमें उत्तरी भारत के कई श्हरों से ब्राहम्ण परिवार एक साथ इकठ्ठा होते हैं।
इसी उपलक्ष्य में आज यहां हवन पूजन किया गया और भंडारे में सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इसी तरह यहां हर साल मई माह के दूसरे रविवार को ममतामयी मातृशक्ति कुलदेवी के चरणों में यहां सभी इकठ्ठा होते हैं। उस दिन भी यहां हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन होता है। यहां हर साल नवंबर व मई माह में आयोजन होता है। जिसमें उत्तरी भारत के ब्राह्मण परिवार खासकर उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र के अपनी कुलदेवी का आर्शीवाद पाते हैं।
यह मंदिर चुकाठ से सटे कटोई में चुकाठ सुधंगल सडक़ मार्ग पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक स्वर्गीय धनीराम चौधरी के घर के पास है। जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। भारत में विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं, इनमें कई समाज और जाति के अनुसार अलग अलग देवी देवताओं की पूजा की जाती है। इन समाज या जाति में कुलदेवी और देवता की पूजा होती है, इसके अलावा पितृदेव भी होते हैं।
बता दें कि भारतीय लोग हजारों वर्षों से अपने कुलदेवी और देवता की पूजा करते आ रहे हैं। जन्म, विवाह आदि मांगलिक कार्यों में कुलदेवी या देवताओं के स्थान पर जाकर उनकी पूजा की जाती है या उनके नाम से स्तुति की जाती है। इसके अलावा एक ऐसा भी दिन होता है जबकि संबंधित कुल के लोग अपने देवी और देवता के स्थान पर इकट्ठा होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Annual celebrations of Upmanyu, Vatsyayana and Vatsa Gotra celebrated in Kul Devi Temple.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jwalamukhiji, annual function, upmanyu, vatsyayan, vatsa gotra brahmin family, celebrated, devotion, gaiety, courtyard, kul devi jatheri mata temple, katoi, chukath, jwalamukhi, large number, brahmin families, upamanyu, vatsa vatsyayana gotra, met together, memorable ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jwalamukhi ji news, jwalamukhi ji news in hindi, real time jwalamukhi ji city news, real time news, jwalamukhi ji news khas khabar, jwalamukhi ji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved