• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप परियोजनाओं पर तत्परता से हो रहा कार्य : हेमराज बैरवा

Work on the flagship projects of the state government is being done promptly: Hemraj Bairwa - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। डीसी हेमराज बैरवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर में कई बड़ी परियोजनाओं विशेषकर प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। जिला में जल्द ही इन परियोजनाओं के सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। वीरवार को यहां डीसी कार्यालय परिसर के प्रेस कक्ष में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि जिला में सरकार के बड़े प्रोजेक्टों को तेजी से अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं नियमित रूप से जिला प्रशासन से रिपोर्ट ले रहे हैं। सभी संबंधित विभागों को इस दिशा में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि जिला हमीरपुर को विकास के विभिन्न मानकों में नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए वह मीडियाकर्मियों से भी सक्रिय सहयोग की अपेक्षा रखते हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला के चहुुमुखी विकास तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में जिला के मीडियाकर्मी भी हरसंभव योगदान देंगे। इस अवसर पर डीसी ने प्रेस कक्ष में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और कहा कि मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए प्रेस कक्ष में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work on the flagship projects of the state government is being done promptly: Hemraj Bairwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, dc, hemraj bairwa, chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved