• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेपर लीक के दो आरोपियों के घर पहुंची विजिलेंस टीम, जांच कार्रवाई तेज

Vigilance team reached the house of two accused of paper leak, investigation intensified - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। भंग किए गए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलों में विजिलेंस की जांच और तेज हो गई है। सोमवार को विजिलेंस की टीम ने मुख्य आरोपी उमा आजाद और नितिन आजाद के घर पहुंच कर जांच की। इस दौरान दोनों आरोपी भी उनके साथ मौजूद थे। ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा में आरोपी नितिन ने भी टेस्ट देकर टॉप पोजीशन हासिल की थी। ऐसे में बीते तीन दिनों से विजिलेंस की गठित एसआईटी की टीम लगातार जांच में हर पहलू को जोड़ रही है। पता चला है कि आरोपियों के घर पहुंच कर इस टीम की ओर से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाने के लिए यह कार्रवाई की है। बीते रोज रविवार के दिन इसी भर्ती परीक्षा में यह आरोपी खुद शामिल होने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट भी खुली थी। जहां इन दोनों के हैंडराइटिंग के सैंपल लिए गए थे। अब माना यह जा रहा है कि पेपर लीक मामलों को लेकर एक दो सप्ताह तक कोई बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है। एसआईटी की टीम जांच सबूत जुटाने के लिए हर कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए तेज कार्रवाई में जुटी हुई है। पेपर लीक मामलों में कुछ और लोगों से पूछताछ के बाद गिरफ्तारियां भी हो सकती है।
आरोपी 5 सितंबर को होंगे कोर्ट में पेश;
वहीं पेपर लीक मामले के आरोपी निखिल और संजय की जमानत का फैसला 5 सितंबर को होना है। बीते शनिवार को कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। उसके बाद इसे 5 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। जबकि मुख्य आरोपी उमा, निखिल और संजय की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी। लेकिन इसी दौरान आक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला भी सामने आ गया। जिसमें उमा आजाद को भी आरोपी बनाया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसके साथ आरोपी नितिन भी पुलिस रिमांड पर है। सोमवार को उन्हें भी कोर्ट में पेश किया गया।
विजिलेंस टीम हर पहलू की कर रही जांच;
इधर विजिलेंस की हमीरपुर स्थित एएसपी रेनू शर्मा का कहना है कि मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। इसी जांच प्रक्रिया के तहत आरोपी उमा आजाद और नितिन के घर भी जांच की गई है। उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vigilance team reached the house of two accused of paper leak, investigation intensified
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, vigilance investigation, recruitment exam, paper leak cases, dissolved himachal staff selection commission, main accused, uma azad, nitin azad, investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved