• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्यागपत्र देने में बिकने के अलावा और कोई कारण नहीं हो सकता : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

There can be no other reason for resigning except that he is sold out: Dr. Pushpendra Verma - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हमीरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस हमीरपुर की जनता ने बड़े राजनीतिक दलों को छोडक़र अपनी उम्मीदों के साथ जिसे बतौर आजाद विधायक बनाया, उसका मात्र 15 माह में ही त्यागपत्र देने में बिकने के अलावा और कोई कारण नहीं हो सकता है। वर्मा रविवार को सासन, अमरोह, गजोह, रोपा, काले अंब, भारीं, कथैल, स्वाहल, लंबलू, हरनेड़ एवं हमीरपुर के वार्ड नंबर एक में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र तो ये कह कर दिया कि वे अब विधायक नहीं रहना चाहते, फिर दोबारा चुनाव में क्यों चले आए। इसका मतलब दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि इनकी तो पूरी दाल ही काली है। उन्होंने कहा कि दोबारा चुनाव डालने से जनता पर करोड़ों का बोझ डाला गया है। ये लोग पहले जहां मात्र 15 माह में जनता के वोटों को राजनीतिक मंडी में बेच आए, अब इसकी क्या गारंटी है कि वे फिर अपनी अन्य राजनीतिक महत्वकाक्षाओं के लिए फिर अगले 15 माह बाद हमीरपुर की जनता के द्वार वोट मांगने चले आए। उन्होंने कहा कि किसी भी विधान सभा क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य व सड़कें समस्याएं रहती हैं, इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩा चाहिए। इन्होंने अपील की कि इन सबके लिए दस जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पक्ष में अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि वे जनसेवा के लिए नौकरी तक छोडक़र आए है।
डेढ़ वर्ष पहले जब वे हारे तब भी वे घर नहीं बैठे, और जनसेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कोविड के समय जब ऐसे लोग घर बैठे थे तो उन्होंने मेडिकल कैंप लगाकर जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि अपनी घर की कंपनी के लिए करोड़ों के ठेके लेने में तो उन्हें पूरी फुरस्त रही, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने एक बार भी प्रयास नहीं किया।
डॉ पुष्पेंद्र ने कहा कि पूरे 15 माह में वे विधानसभा में केवल एक बार बोले वो भी अपने धंधें की बात पर ही बोले है। इससे सपष्ट होता है कि उनका ध्येय विधायक बनकर केवल अपने धंधों को बढ़ाना रहा है।
उन्होंने एक बार भी मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास या क्षेत्रवासियों की किसी भी समस्या को नहीं रखा, फिर कहते है कि मुख्यमंत्री उनका काम नहीं करते थे, यदि क्षेत्र से संबंधित कोई काम मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तो उसे आंकड़ों सहित सार्वजानिक करें। उन्होंने कहा कि इन्होंने जिला से संबंधित मुख्यमंत्री के खिलाफ उसका साथ दिया है, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्रितत्व काल में एक बार भी हमीरपुर की तरफ मुडक़र नहीं देखा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता, संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गण्मान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There can be no other reason for resigning except that he is sold out: Dr. Pushpendra Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, congress candidate, dr pushpendra verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved