हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी दुनिया जानती है। आजादी के बाद कांग्रेस ने रक्षा में जिस बड़े स्तर पर दलालियां खाई हैं, उससे कांग्रेस का मन अभी भी भर नहीं है। दलाली खाने की उसकी नीयत में कोई फर्क नहीं पड़ा है। तभी तो बेवजह के आरोप भाजपा पर इसके नेता लगाते रहते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अनुराग मंगलवार को बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बड़सर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल और स्वंय के लिए बोट मांगे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल, बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि कांग्रेस के नेता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, वे देश को क्या ज्ञान बांट रहे हैं? कांग्रेस को बताना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि जब भारत की सेना ढोकला में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, तो कांग्रेस नेता चीनियों के साथ बंद कमरे में गुफ्तगू कर रहे थे। कांग्रेस को बताना चाहिए कांग्रेस का चीन के साथ क्या समझौता हुआ है। उससे कितने करोड़ लिए हैं। ठाकुर ने कहा कांग्रेस के लोग चीन की पार्टियों से पैसा ऐंठ रहे हैं। राहुल गांधी ने चीन से क्या लिया है, इसको जग जाहिर करना समय की जरूरत है।
कांग्रेस पार्टी ने चीन से कितना पैसा लिया है और कौन से हस्ताक्षर बंद कमरे में किए हैं? इसको जनता के सामने राहुल गांधी को हर हाल में पेश करना चाहि।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की सीमाओं को चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, कच्चा थियु, आइलैंड को देने का काम किया है। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।
आपदा के समय केंद्र से हिमाचल को करोड़ों रुपए की सहायता की गई है। जिसके लिए हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से 1700 करोड़ रुपए दिए गए। नुक्सान आंकने के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे गए। 13-13 एनडीआरएफ की टीमें भेजी गईं। मनरेगा के द्वार खोले गए। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बीस हजार मकान लोगों को वितरित किए गए हैं।
उनका कहना था कि देश की जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। उसकी रही सही कसर इन चुनावों में पूरी हो जाएगी।
पाकिस्तान के साथ लंबित मुद्दा पीओके खाली करने का है, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं - विदेश मंत्रालय
'सिंधु जल संधि' पर रोक नहीं हटी तो सीजफायर खतरे में : पाक विदेश मंत्री
'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
Daily Horoscope